shobhit University Gangoh
 

21 मार्च 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

21 मार्च 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: सप्तमी तिथि वृद्धि

आज की भद्रा: प्रात: 07:11 बजे से शाम 08:06 बजे तक।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में मजबूती आएगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। सुखद समाचार मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। कोई सुखद सूचना मिलेगी।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक महिला के कारण तनाव भी मिल सकता है। संयम बरतना होगा।

Jamia Tibbia