shobhit University Gangoh
 

16 मार्च 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी

16 मार्च 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: शुक्र मीन राशि में।

राशिफल

मेष: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शाही खर्च से बचना होगा। व्यर्थ की उलझनें और भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मिथुन: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कन्या: भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यर्थ की उलझने रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मकर: अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या पड़ोसी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें।

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन: पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Jamia Tibbia