08 फरवरी 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन कालसर्प प्रभावित करेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: सोमवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का पर्व एवं त्योहार: षट्तिला एकादशी वैष्णव एवं तिल द्वादशी।
राशिफल
मेष: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृष: आपकी राशि पर कालसर्प योग का प्रभाव है, जिस कारण से कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। मन अशांत रहेगा। आर्थिक समस्या रहेगी। ईश्वर की आराधना में समय बिताएं।
मिथुन: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रोग या विरोधी तनाव का कारण हो सकता है। आर्थिक मामलों में आंशिक सुधार होगा। रचनात्मक मामलों में सफलता मिलेगी।
कर्क: व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। उदर विकार या त्वचा का रोग होने की संभावना। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
सिंह: कालसर्प योग कर्मक्षेत्र में बाधा डालेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भगवान शिव या काल भैरव की उपासना करना आपके लिए हितकर होगा।
कन्या: अधीनस्थ कर्मचारी या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन कालसर्प का प्रभाव कर्मक्षेत्र में बाधाएं डालेगा। चल रहे कार्यों में व्यवधान होगा। भगवान शिव की उपासना करना हितकर होगा।
वृश्चिक: कुछ पारिवारिक, कुछ आर्थिक समस्या रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
धनु: कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे शासन सत्ता से परेशानी मिलें। मन खिन्न रहेगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।
मकर: आपकी राशि पर शनि की साढ़े-साती चल रही है। जो स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी। चल या अचल संपत्ति के लिए ऋण लेने का प्रयास सार्थक होगा। मधुर संबंध बनेंगे।
कुंभ: व्यावसायिक और आर्थिक तनाव के दबाव में रहेंगे। कालसर्प योग कर्मक्षेत्र में बाधा देगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान भी उत्पन्न करेगा। भगवान शिव की आराधना करें।
मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।