संभाल परिवार ने किया नगर विधायक का सम्मान

संभाल परिवार ने किया नगर विधायक का सम्मान
  • सहारनपुर में नगर विधायक राजीव गुम्बर का पगड़ी पहनाकर सम्मान करते संभाल परिवार के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। सम्भाल परिवार के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में नगर विधायक राजीव गुम्बर व संस्था के नए सदस्यों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में संस्था के अध्यक्ष स. सुपनीत सिंह, महामंत्री संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण आहुजा व संयोजक दलीप अरोड़ा ने नगर विधायक राजीव गुम्बर का पगड़ी पहनाकर व कृपाण भेंट कर सम्मान किया।

समारोह में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया, के. एल. अरोड़ा, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी व अशोक छाबड़ा का पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि नवनिर्वाचित विधायक राजीव गुम्बर ने विधायक न रहते हुए भी लगातार पांच साल लोगों की सेवा की, जो सराहनीय है। अब जब राजीव गुम्बर विधायक बन गए हैं तो महानगर की जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता है तथा वह सदैव जनता के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। इस दौरान राजेश वधवा, महेंद्र टुटेजा, सुरेंद्र मोहन कालरा, दलीप, सुरेंद्र गुम्बर, विनय मक्कड़, कपिल बतरा, कुलदीप धमीजा, मंजीत सिंह, राजकुमार मक्कड़, गिरीश सेठी, सोनू बजाज, अनिल सचदेवा, सचिन छाबड़ा आदि मौजूद रहे।