कार नही शादी नही कहकर वर पक्ष ने तोडी शादी

कार नही शादी नही कहकर वर पक्ष ने तोडी शादी
  • वर पक्ष द्वारा शादी तोडने पर तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे लडकी के परिवारजन

देवबंद [24CN] : केन्द्र और प्रदेश सरकारें भले ही महिलाओं की सुरक्षा हेतू अनेक योजनाएं चल रही हो लेकिन समाज में फैली कुरीतियों पर इन योजनाओं का कोई खास असर होते नही दिख रहा है। क्षेत्र की एक गांव की युवती की एक सप्ताह बाद होने वाली शादी को ससुरालियों ने इसलिये तोड दिया कि उन्हे दहेज में कार नगदी और सोने चांदी के आभुषण लडकी पक्ष देने में असमर्थ था। सगाई होने के बाद भी और बिरादरी के लोगों के लाख समझाने के ाबद भी वर पक्ष शादी के लिए राजी नही हुआ और शादी को तोड दिया। जिससे लडकी पक्ष के लोगों में मायूसी और दुख की लहर दौड गई, पीडित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर इसंाफ की गुहार लगाई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री की शादी आगामी 21 नवंबर को गांव तैयबपुर बढा में तय हुई थी। लडकी पक्ष के लोग विगत 12 नवबंर को सगाई की रस्में भी पुरी कर गये थे और सगाई में बाईक, 51 हजार की नगदी, कपडे  व सोने चांदी के आभुषण सहित अन्य सामान भी दे गये थे। लेकिन वर पक्ष के लोग इतने सामान से सतुंष्ट नही हुए और उन्होने लडकी पक्ष से ढाई लाख की नगदी तथा कार व  अतिरिक्त सोने चांदी के आभुषणों की मांग कर दी जिसे पुरा कर पाने में लडकी पक्ष के लोग असमर्थ थे यह बात बाद में इतनी बढी की दोनो पक्षों में गांव में पंचायत भी हुई बिरादरी और गांव के लोगों ने वर पक्ष के लोगों को समझाया भी लेकिन वह अपनी मांग पर अडे रहे, और अंत में उन्होने शादी से ही मना कर दिया। जिससे लडकी के परिवार में मायुसी और दुख की लहर दौड गई। जिस घर में सात दिन बाद शादी की शहनाईंयंा बजनी थी वहंा दुख की सारंगी बजने लगी। थक हारकर लडकी पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगो के खिलाफ उनका सामान वापस दिलाए जाने और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाते हुऐ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर इस मामले की जांच शूरू कर दी है।