द ग्रेट खली का सहारनपुर पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

- सहारनपुर में रेसलर खली के रोड शो का दृश्य।
सहारनपुर [24CN]। विश्व रेसलिंग चैम्पियन द ग्रेट खली का आज सहारनपुर पहुंचने पर व्यापारियों ने जगह-जगह फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। गौरतलब है कि विश्व रेसलिंग चैम्पियन द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा आज सहारनपुर पहुंचे थे। द ग्रेट खली के सहारनपुर पहुंचने पर एक भव्य रोड का आयोजन किया गया जिसमें उनके प्रशंसकों ने जगह-जगह फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। रोड शो घंटाघर से होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ नवाबगंज तक पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह प्रशंसकों द्वारा द ग्रेट खली के ऊपर फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया।
गौरतलब है कि द ग्रेट खली डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के जाने-माने चैम्पियन हैं जो हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। द गेट खली ने कई बार अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में आज सहारनपुर एक संस्था द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें उनके प्रशंसकों ने पहुंचकर उनका स्वागत किया।