shobhit University Gangoh
 

व्यापारियों को एकजुट करना ही व्यापार मंडल का लक्ष्य: धीमान

व्यापारियों को एकजुट करना ही व्यापार मंडल का लक्ष्य: धीमान
  • सहारनपुर में व्यापार मंडल के नवनियुक्त महानगर महामंत्री का स्वागत करते पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर महामंत्री डा. के. पी. सिंह धीमान ने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट कर उनके उत्पीडऩ व शोषण के खिलाफ संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल किसी भी सूरत में व्यापारियों का शोषण व उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेगा तथा व्यापारियों के शोषण व उत्पीडऩ के खिलाफ मजबूती के साथ संघर्ष करने का काम किया जाएगा।

डा. के. पी. सिंह धीमान आज यहां मोरगंज में उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा द्वारा आयोजित अपने स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने उन्हें जिस उम्मीद व विश्वास के साथ महानगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने काम करेेंगे तथा महानगर के संगठन को मजबूत बनाकर व्यापारी हितों की लड़ाई लडऩे का काम किया जाएगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश चंद ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने महासभा के प्रदेश महासचिव डा. के. पी. सिंह धीमान को महानगर महामंत्री बनाकर धीमान समाज को सम्मान दिया है। धीमान समाज ईमानदारी के साथ व्यापार मंडल को मजबूत बनाने में योगदान देगा। इस दौरान उमंग धीमान, अंकित धीमान, बबलू धीमान सहित भारी संख्या में महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Jamia Tibbia