प्राचीन शिव गायत्री मंदिर में भगवान का स्थापना दिवस मनाया गया।

प्राचीन शिव गायत्री मंदिर में भगवान का स्थापना दिवस मनाया गया।
  • चलगढ स्थित गायत्री मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालूगण

देवबंद [24CN]: नगर के मोहल्ला नेचलगढ़ स्थित प्राचीन शिव गायत्री मंदिर में भगवान का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य पुजारी द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
हवन यज्ञ में मौहल्लवासियों ने भाग लेकर भगवान से अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की जिसमे पंडित रुद्रा मिश्रा ने यज्ञ में मंत्रों उच्चारण करते हुऐ देश के हित में प्रार्थना की। इस दौरान अनीता देवी, सोनिया माहेश्वरी, दीपा वर्मा, साक्षी मिश्रा, सुनीता देवी और अन्य श्रद्धालू महिला एंव पूरूषों ने यज्ञ में भाग लिया।