10 जनवरी को मनाया जाएगा एसोसिएशन का स्थापना दिवस

10 जनवरी को मनाया जाएगा एसोसिएशन का स्थापना दिवस
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रिीयल एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीय एसोसिएशन का 59वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में आगामी 10 जनवरी को मनाया जाएगा। सहारनपुर जनपद में होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में सभी विकास खंडों के कर्मचारी भाग लेंगे। विकास भवन के जिला विकास कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंडलीय अध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि सहारनपुर जनपद में खंड विकास कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसमें सभी विकास खंड व जिलास्तरीय कर्मचारी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि मंडल के शामली व मुजफ्फरनगर जनपदों में भी स्थापना दिवपस हर्षोल्लास से मनाया गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि स्थापना दिवस में जनपद के सभी कर्मचारी भारी संख्या में भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस को ऐतिहासिक रूप में मनाएंगे क्योंकि एसोसिएशन से माध्यम से ही हमें काफी सुविधाएं मिली हैं और एसोसिएशन ही हमारे हितों की रक्षा करती है। वार्ता के दौरान अनिल कुमार त्यागी, अनिल कुमार नरूला, संजय गौतम, गौरव कुमार, सुनीता रानी, ममता रानी, संगीता, अश्विनी कुमार, सूरजमल, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।