बसपा कार्यकर्ताओं के पहला जत्था लखनऊ को हुआ रवाना

- सहारनपुर में लखनऊ के लिए कूच करते बसपाई।
सहारनपुर। बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर अगामी 9 अक्टूबर को होने महारैली के लिये आज जनपद की छह विघान सभाओं से भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनउ के लिये कूच की। आज जनपद की छह विधानसभाओं से नेशनल कोर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल, मंडल कोर्डिनेटर डा. मेघराज जरावरे, नरेश गौतम, जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह नानौता व जिला शामली प्रभारी जनेश्वर प्रसाद की अगुवाई में पार्टी कार्यकताओं के पहले जत्थे ने लखनऊ की लिये कूच किया।
इस अवसर मंडल को-आर्डिनेटर डा. मेघराज सिंह जरावरे व नरेश गौतम ने कहा कि पार्टी संस्थापक मा.कंाशीराम के परिनिर्वाण दिवस के उलपक्ष में पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर महारैली का आयेाजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि बसपा एक कार्यकर्ताओं को मिशन है, जिसको बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती के नेत्तृव में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम परिनिर्वाण दिवस मनाया रहे हैं जो इसे 2027 के विधानसभा चुनाव का आगाज समझ रहे हैं, वो यही समझे।
जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह नानौता ने कहा कि बसपा को जो लोग कमजोर समझने की गलती कर रहे हैं, यह उनके लिये जवाब है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी लालच व दबाव में नहीं जा रहे हैं, अपने पैसे व अपने खाने खर्च का स्वंय वहन कर जा रहे हैं, जो बसपा के एक निष्ठावान कार्यकर्ता होने का परिणाम है। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता पहले जत्थे के रूप में लखनऊ के लिये रवाना हुये। जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह नानौता ने बताया कि बुधवार को भी भारी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ के लिये रवाना होंगे।