तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, वहीं इन्हें मिल सकता है विदेश जाने का मौका

- सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा। वहीं छात्रों को कड़ी मेहनत से ही फल मिलेगा काम अपनी इच्छा अनुसार होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
नई दिल्ली : आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि रात 9 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि लग रही है। इसके साथ ही काफी शुभ योग भी लग रहे हैं। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, एवं नवीन कार्य आरंभ करने के लिए अशुभ है । आज केवल अपनी दिनचर्या का पालन करे और शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है लेकिन घरेलू जीवन में विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा, कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग का अभाव रहेगा। लंबे समय से चल रही अदालती मुकदमे आपके पक्ष में रहेंगे। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए समय कठिन रह सकता है इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आजका दिन आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी, समय पर कार्य करना चुनौतीपूर्ण रहेगा जिसके चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। काम के तनाव के चलते क्रोध बढ़ सकता
है। बेवजह किसी बहस में न उलझें संयम से काम लें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। व्यापारियों को आय के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है, खान पान पर कंट्रोल रखें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा मन में किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में सोच समझकर पूंजी निवेश करें। छात्रों को कड़ी मेहनत से ही फल मिलेगा, काम अपनी इच्छा अनुसार होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस कर्मियों को काम में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो जाएंगी ।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपका दिन मनमुताबिक रहेगा। आज आप कई नई योजनाएं बना सकते हैं, जिससे आर्थिक मुनाफा मिलेंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत हो सकती है। कई तरह के अनुभव मिल सकते हैं। काम करने में मन लगेगा। आप अकेले में समय बिताना पसंद करेंगे। व्यापारियों के लिए समय काफी महत्वपूर्ण है। छात्रों को नए और सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेंगी। व्यापारियों को कुछ क्षेत्रों में घाटा होने की आशंका है। जो लोग विदेशी कार्य व्यापार यात्रा से जुड़े हैं, उनके लिए समय बेहतर है। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। छात्रों को आज के दिन सुनहरा मौका मिल सकता है। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ मतभेद होने की संभावना है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से देखा जाए तो आज का दिन फलदायक साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करने पर फल अच्छा मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ की भी संभावना है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। छोटी या बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन शुभ और फलदायी होगा। किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता रह सकती है। कार्य सफल होने पर मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं और तरक्की की भी संभावना है। आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखने की पूरी कोशिश करें। छात्रों को परिश्रम अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलने की संभावना बन रही है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी पर उन्हें सावधानी से करने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास से जिसका में जुड़ेंगे, उस काम में सकारात्मक फल मिलने की संभावना है। फिजूल के खर्चों से आज दूर रहे। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना रहेंगी और मानसिक बोझ भी महसूस कर सकते हैं। जो छात्र किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ हो।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप सक्रिय महसूस करेंगे। आज आप किसी भी काम को वक़्त पर या वक़्त से पहले पूरा कर लेंगे। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए देना अच्छा है कई नए मौके मिल सकते है। ऑफिस में अधिकारियों के सामने अपनी बात सही तरीके से रख पाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपका दिन आपके अनुकूल यानी फेवरेबल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग खेलकूद या किसी स्पोर्ट्स से जुड़े हैं उन्हें किसी जानी मानी अकैडमी से ऑफर मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े सुनहरे मौके प्राप्त होंगे। आप अपना मन अध्ययन में लगाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का में लाभ मिलेगा, लोकप्रियता बढ़ेगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सुखद रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा जिसके चलते स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक उन्नति होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन बेहतर गुजरेगा किसी बड़ी उलझन से सामना नहीं होगा। तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। दूर स्थान की यात्रा फायदेमंद साबित होगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फल लाएगा। कार्यक्षेत्र में नए नए विचार आएँगे जिसमे उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेंगे। व्यापारियों की आर्थिक दृष्टि से आज दिन शुभ है, काफी समय से कहीं अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन करने का अच्छा दिन है, आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा ।