किसान मजबूर नंही मजबूत है किसान उपेक्षा करने वाले अधिकारियो को जवाब देना जानता है- चौ0 अशोक कुमार , मडंल अध्यक्ष
- अपनी मांगो के समर्थन मे भाकियु ने तहसील मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया
नकुड 9 अप्रैल इंद्रेश। भारतीय किसान युनियन टिकैत के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार ने कहा है कि किसान मजबूर नंही है मजबूत है । वह उपेक्षा करने वाले अधिकारियों को जवाब देना जानता है। भाकियु ने तहसील मुख्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन कर धरना दिया।
मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी यंहा तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों को संबोधित कर रहे थे। भाकियु मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं की उपेक्षा कर रहे है। पंरतु वे भूल रहे है कि किसान इलाज करना भी जानता है। उन्होंने कहा कि तहसील में धरना न देने की बात करने वाले अधिकारी देख ले। किसान तहसील परिसर मे धरना दे रहे। वे चाहे तो बुलडोजर चलवा ले।

किसानों ने तहसील में मुस्तरका खातों में हो रही गडबडियों को ठीक कराने की मांग की। कहा कि अंश निर्धारण मे बडे पैमाने पर धांधली हुई है। उन्होंने गांव डाल्लेवाला में चकबंदी प्रक्रिया के चलते कुछ किसानों को जमीन न मिलने का मुददा उठाया। कहा चकबंदी अधिकारियों ने चकरोडो व सेक्टरों की भी पैमाईश नहंी की है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से इनकी पैमाईश पूरी होने के बाद ही चकंबदी के कागज तहसील मे जमा करने को कहा। किसानों ने बताया कि बाजारो मे बिना लाईसेंस के ही बडी मात्रा मे कीटनाशक दवाऐं बिक रही है। जिससे किसानो को नुकसान उठाना पड रहा है।
किसानों ने स्थानीय कोतवाली में सामाजिक स्तर पर होने वाले समझोंतो को न मानने का आरोप लगाया । कहा सुप्रीम कोर्ट तक सामाजिक आधार पर होने वाले समझोतो को मान्यता देते है। पंरतु स्थानीय अधिकारी आश्चर्यजनक ढंग से इन समझोतों की उपेक्षा करते है।
उन्होंने कहा कि बिजली अधिकारी संयुक्त परिवारो मे नया कनेक्शन देने से मना कर रहे है। जो गलत है। साथ ही सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाना स्वेच्छिक किया है। पंरतु अधिकारी जानबूझकर जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहे है। जिसे बर्दाश्त नंही किया जायेगा। आपूर्ति कार्यालय मे नई युनिट जोडने व मनमाने ढंग से युनिट काटने पर किसानों ने रोष जताया। साथ ही बेमौसम बरसात मे फसलों को हुई हानि का मुआवजा दिलाने की मांग की ।
इससे पूर्व किसान क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर मे एकत्रित हुए। जंहा से अपनी मांगो के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पर गयें । जंहा उन्होंने धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी मांगो के समर्थन मे एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार को दिया। उपजिलाधिकारी ने किसानों को उनकी समस्याओं का गंभीरता से समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चै0 मेवाराम , जिला उपाघ्याक्ष संजय चौधरी, बलेंद्र चोधरी, तहसीन , डा0 इदरीश, संजय आर्य, बीरसिंह, अर्जुन सिंह, सलीम मलिक, राशिद, तौययब , सरदार लाडडी सिंह, आदि उपस्थित रहे।
