shobhit University Gangoh
 

किशोरी को भगाने के मामले मे पुलिस आरोपो के घेरे मे , पिडिता के परिजनो ने पुलिस पर घूसलेकर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया

नकुड 7 फरवरी इंद्रेश। नगर से सटे एक गांव निवासी किशोरी को भगाने के आरोपी से पिडिता की मां ने पुलिस पर एक लाख रूपये की घूस लेकर आरोपी को भगाने के आरोप लगाये है।
सोशल मिडिया पर एक विडिओ वारल हो रही है। जिसमे पिडिता की मां स्थानीय पुलिस पर एक लाख रूपये की रिश्वत लेकर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण करने वाले युवक को भगाने का आरोप लगा रही है। घटनाक्रम के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक युवक नगर से सटे एक ंगांव निवासी नाबालिगा को भगाकर ले गया। परिजनो ने आरोप लगाया कि उसका अपहरण किया गया। पुलिस उसे युवक व किशोरी को पंजाब से बरामद कर ले आयी।

आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के परिजनो से एक लाख रूपये लेकर आरोपी युवक को सरसावा मे गाडी से भगा दिया। साथ ही पिडिता किशोरी पर युवक के खिलाफ बयान न देने व अपना मडिकल न कराने का दबाव डाला। परिजनो का आरोप है कि नाबालिगा के एजुकेशन प्रमाणपत्रो व उसकी जन्म कंुडली व जन्म प्रमाणपत्रों मे उसकी जन्मतिथि लिखी हुई है। पंरतु पुलिस ने आरोपी युवक को लाभ पहुचाने के उददेशय से पिडिता का बोनएज टेस्ट कराया । टेस्ट मे फर्जी ढंग से उसकी आयु 19 वर्ष दिखायी गयी। परिजनो ने आरोप लगाया कि पुलिस पिडिता को न्याय दिलाने के बजाये आरोपी पक्ष को बचाने का प्रयास कर रही है। परिजनो ने आरोप लगाया कि पुलिस वालो ने मेडिकल के बाद लिया गया सेंपल भी बदल दिया है। जिससे आरोपी पुलिसकर्मियों पर गंभीर सवाल उठ रहे है।

बताया जाता है कि जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। जिसके बाद आरोपी पुलिस वालों पर कार्रवाई की तलवार लटकर रही है। इस मामले मे पिडिता का मेडकल दुबारा कराया जा सकता है।

Jamia Tibbia