सहारनपुर हौजरी मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न

- सहारनपुर में हौजरी मैनुफैक्चर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। सहारनपुर हौजरी मैनुफैक्चर एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से मंजीत सिंह अरोड़ा को अध्यक्ष व घनश्याम माहेश्वरी को महासचिव चुना गया। घंटाघर स्थित एक होटल के सभागार में चुनाव अधिकारी सुशील सडाना की देखरेख में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए चुनाव में मंजीत सिंह अरोड़ा को अध्यक्ष, घनश्याम माहेश्वरी को महासचिव व वैभव काम्बोज को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे तथा किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए व हौजरी व्यापारियों के साथ मिलजुलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।
महासचिव घनश्याम माहेश्वरी ने कहा कि जीएसटी एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में किसी भी हौजरी उद्यमी का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोषाध्यक्ष वैभव काम्बोज ने युवाओं को प्रेरित करते हुए संस्था से अधिक से अधिक सदस्यों को जोडऩे की अपील की। बैठक को निवर्तमान अध्यक्ष कृष्णलाल मक्कड़ ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान अशोक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, नौशाद अख्तर, मनोज जैन, जगदीश छाबड़ा, सुभाष मिगलानी, अरूण अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, विनोद अरोड़ा, अभिनव काम्बोज, राजपाल काम्बोज, अमित मकानी, रविंद्र कालड़ा, अनमोल कालड़ा, मो. सलीम आदि मौजूद रहे।