जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिये

जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिये
संपूर्ण समाधान दिवस मे जन समस्याऐं सुनते डीएम व एसएसपी

नकुड 21 फरवरी इंद्रेश। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संपूर्ण समाधान दिवस मे आने वाली शिकायतो को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये है।

जिलाधिकारी व एसएसपी अभिनंदन सिंह यंहा संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायते सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि बार बार वही शिकायतो ंका आना दर्शाता है कि शिकायतों को गंभीरता से नहंी लिया जाता। उन्होने चेताया कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्रवाई होगी।

संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व विभाग से संबधित तीस शिकायते दर्ज की गयी । जिनमे से कई चकमार्गो से संबधित थी। जिलाधिकारी ने इन शिकायतो का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी व एसएसपी ने आगामी ईद व होली के त्यौहारो को देखते हुए कानून व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिये। खाद्य वस्तुओं मे िमलावट रोकने के लिये विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये।

इस मौके पर एसएसपी ने थाना प्रभारियों को शांति समितियो की बैठक कर सामज के सभी वर्गो मे सामजस्य बनाये रखने के निर्देश दिये। साथ ही सवेदनशील क्षेत्रों मे फलेगमार्च निकालने व कानून व्यवस्था से खिलवाड करने वाले असामाजिक तत्वो के िखलाफ कडी कार्रवाई कराने के निर्देश दिये।


Leave a Reply