जिला जज ने कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

जिला जज ने कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ
  • सहारनपुर में दीवानी कचहरी में कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के तत्वावधान में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी के नेतृत्व में जिला न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई।

दीवानी कचहरी में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी ने न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों की संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर शपथ दिलाई। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों व आदर्शों को अपने व्यवसायिक एवं व्यक्तिगत जीवन में चरितार्थ करने के लिए प्रेरित किया।

उधर दीवानी कचहरी परिसर में दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित नि:शुल्क मेडिकल शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डा. विधि अग्रवाल व संजय गम्भीर सहित आईक्यू हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने कर्मचारियों के दंातों व आंखों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों को दीवानी कर्मचारी संघ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।