सीएचसी के डाक्टर व भाजपा नेता के बीच नौकझोंक के विवाद का पटाक्षेप हुआ

- सीएचसी मे दो दिनो से चल रही हडताल समाप्त
- उपजिलाधिकारी व पुलिसक्षेत्राधिकारी की मध्यस्थता में दोनो पक्षो के बीच विवाद निपटा
नकुड [इंद्रेश]। सीएचसी के चिकित्सक व भाजपा नेता के बीच नौक झोंक के विवाद का पार्टी नेताओ व एसडीएम तथा सीओ की मध्यस्था में पटाक्षेप हो गया। जिसके बाद सीएचसी मे दो दिनो से जारी हडताल समाप्त कर दी गयी । साथ ही सुबह जारी सफाईकर्मचारियो की हडताल भी वापस ले ली गयी।
दो दिनो से जारी विवाद में दोनो ही पक्ष मानने को तैयार नंही थे। उपजिलाधिकारी अजयकुमार अंबस्ट व सीओ अरविंद कुमार सिंह गुरूवार को सुबह से ही दोनो पक्षो को समझाने का प्रयास कर रहे थे। दोनो अधिकारियो ने सुबह सीएचसी मे चिकित्सको से वार्ता कर किसी निष्पक्ष स्थान पर दोनेा पक्षेा के बीच बिठाकर बातचित कराने का सुझाव दिया। ताकि किसी सर्वसम्मत समाधान तक पंहुचा जा सके। पंरतु स्वास्थयकर्मी भाजपा नेता के अस्पताल में आकर माफी मांगने की मांग पर अडे रहे।
उधर सपा युवा नेता संदीप सिंह , बालिस्टर चोधरी, संजय चोधरी, भाकियु के महीपालसिंह, व आमआदमी पार्टी के आशीष त्यागी सुबह से ही स्वास्थ्यकर्मियो के समर्थन में अस्पताल मे डेरा जमाये बैठे थे। उन्होने चिकित्सको वे स्वास्थ्यकर्मीयों के समर्थन में अस्पताल में धरना दिया। तथा भाजपा नेताओ पर अधिकारियो पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।
दुपहर बाद भाजपा नेता भी सक्रिय हो गये। ब्लाक प्रमुख सुभाष चोधरी , नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, पवनसिंह राठौर ,राजेश त्यागी आदि ने अस्पताल में पहुचकर चिकित्सको से बातचित कर उन्हे समझाया। घंटो की मशक्कत के बाद स्वास्थ्यकर्मी उपजिलाधिकारी अजयकुमार अंबस्ट व सीओ अरविंद सिंह की मध्यस्थता में बातचित करने को तैयार हो गये।

दोनो पक्षो मे अधिकारियो की मोजुदगी में उपजिलाधिकारी अजयकुमार अंबस्ट के चैंबर में बातचित हुई। जिसमे दो दिन पूर्व हुई घटना को भूलकर सामजस्य बनाकर काम करने का निश्चय किया गया। उसके बाद सीएचसी मे चल रही हडताल समाप्त कर दी गयी। दो दिन से चल रहे इस विवाद के निपटने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वंही इजाल की प्रतिक्षा में भटक रहे मरीजो ने भी राहत की सांस ली है।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार अंबस्ट , पुलिसक्षेत्राधिकारी अरविंद सिंह, शिवकुमार गुप्ता , नगर पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान, पवनसिंह राठौर,डा0 अमनगोपाल,ब्लाक प्रमुख सुभाष चोधरी, प्रदीपभांकला, नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।