पार्कों के विकास से सहारनपुर के विकास को रफ्तार मिलेगी: मेयर

- सहारनपुर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सौंदर्यीकरण किये गए पार्कों का लोकार्पण करते मेयर संजीव वालिया, विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त गजल भारद्वाज, महानगर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन व क्षेत्रीय पार्षद।
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किये गए चार पार्कों का बृहस्पतिवार को मेयर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त गजल भारद्वाज, महानगर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन व क्षेत्रीय पार्षदों ने लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के अंतर्गत सहारनपुर महानगर में नौ पार्कों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण किया गया है। इनमें से तीन पार्कों सुभाष नगर, पटेल नगर व लक्ष्मीनगर पार्कों का लोकार्पण पहले ही किया जा चुका है। उसी कड़ी में आज बाबा लालदास रोड स्थित म्युनिसपिल कॉलोनी, चिलकाना रोड स्थित मदनपुरी कॉलोनी पार्क, कृष्णानगर कॉलोनी पार्क व महावीर कॉलोनी पार्क का लोकार्णण किया गया।
अब तक सात पार्को का लोकार्पण किया जा चुका है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे म्युनिसपिल कॉलोनी पार्क का लोकार्पण मेयर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त गजल भारद्वाज, महानगर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन व क्षेत्रीय पार्षद भूरा सिंह प्रजापति और नंदकिशोर शर्मा ने फीता काटकर किया। बाद में मदनपुरी, कृष्णानगर व महावीर पार्क का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान अपर नगरायुक्त एस के तिवारी, स्मार्ट सिटी नोडल अधिकारी सी पी सिंह, डीजीएम स्मार्ट सिटी दिनेश सिंघल, अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम, क्षेत्रीय पार्षद मनोज जैन, मानसिंह जैन के अतिरिक्त पूर्व सभासद रानी वर्मा, शैलेन्द्र भूषण गुप्ता, सीए ए