धर्म के आधार पर हुआ था देश का बंटवारा – राजकुमार डूंगर

धर्म के आधार पर हुआ था देश का बंटवारा – राजकुमार डूंगर

रामपुर मनिहारन [24CN]: 1947 में देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। दो लोगों के प्रधानमंत्री बनने की जिद ने लाखों हिंदुओं का कत्लेआम कराया था। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह मंत्री राजकुमार डूंगर ने यह बाते रामपुर में आयोजित अखंड भारत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

रामपुर में बुधवार को विहिप व बजरंग द्वारा अखंड भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विहिप के प्रांत सह मंत्री राजकुमार डूंगर ने कहा कि 1875 तक अफगानिस्तान भी भारत की एक भाग हुआ करता था। 1875 में भारत से अलग होने से पहले अफगानिस्तान में भी हिन्दू राजा जयपाल राज किया करते थे। 1914 तक तिब्बत भारत का भाग था। 1937 तक ब्रह्मदेश आज का मयनमार भारत का ही अंग था। उन्होंने कहा नेपाल,भूटान यदि देश भारत का भाग थे।

Rampur VHP

1947 मेँ दो लोगों के प्रधानमंत्री बनने की महत्वकांक्षा ने फिर से भारत माता के टुकड़े कर दिए। नेहरू व जिन्ना में बंटवारे का समझौता धर्म के आधार पर ही हुआ था। उस समय जिन्ना ने साफ कह दिया था कि पाकिस्तान में हिंदुओं का कोई स्थान नहीं है और लाखों हिंदुओं का कत्लेआम कराया। जबकि नेहरू ने भारत को एक सराय बना कर रख दिया था। नेहरू की गलती का परिणाम आज भी भुगत रहे है। हिंदुओं ने देश को आजाद कराने में 1400 वर्षों तक संघर्ष किया करोड़ों लोगों का बलिदान दिया गया। ‘दे दी हमें आजादी बिना खड़ग-बिना ढाल’ मात्र एक ढकोसला था।

VHP 3

 

कार्यक्रम का संचालन अमित वशिष्ट जिला सह मंत्री द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम मे विरेन्द्र चौधरी जिला कार्याध्यक्ष विहिप, चंद्रप्रकाश त्यागी जिला गोरक्षा प्रमुख विहिप, दिग्विजय त्यागी जिला प्रचार प्रमुख, शिवम कुमार जिला बलोपासना प्रमुख बजरंग दल, दिग्विजय शर्मा जिला सह संयोजक बजरंग दल, अतुल सैनी जिला गोरक्षा प्रमुख बजरंग दल, नवीन चौधरी जिला सह बलोपासना प्रमुख, सन्दीप‌ चौधरी जिला‌ सहमंत्री, हिमांशु धीमान नगर मंत्री विहिप, अंबुज शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


विडियों समाचार