नगर निगम के नवनिर्वाचित पंजाबी समाज के पार्षदों का किया अभिनंदन
- सहारनपुर में पंजाबी एकता समिति के कार्यक्रम में सम्मानित पार्षद
सहारनपुर। सामाजिक संस्था पंजाबी एकता समिति की त्रैमासिक कार्यकारिणी मीटिंग में सहारनपुर नगर निगम में विजयी हुए पंजाबी समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों को सम्मानित किया गया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर नगर निगम के पांचों विजयी पंजाबी समाज के पार्षदों राजेंद्र सिंह कोहली, के. के. बतरा, दीपक रहेजा, मुकेश गक्खड़, अभिषेक अरोड़ा टिंकू को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समिति के अध्यक्ष एम. पी. सिंह चावला ने समिति की कार्यकारिणी से सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का परिचय कराया तथा सभी पार्षदों द्वारा पंजाबी एकता समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भविष्य में हरसंभव अपेक्षित सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक अशोक बजाज व संचालन समिति के अध्यक्ष एम. पी. सिंह चावला व महामंत्री राजीव फुटेला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस दौरान समिति के चेयरमैन एस. सी. सपड़ा, हरजीत सिंह, आर. पी. सिंह, अरूण अरोड़ा, नवनीत अरोड़ा, अनिल गिल्होत्रा, अनिल धारिया, डा. दीपक ठक्कर, सन्नी परूथी, रमणीक सचदेवा, रूपिंद्र बजाज, गुरजीत मल्होत्रा, सतीश कक्कड़, कंवलजीत राजू, सन्नी कक्कड़, गगनदीप, भानू परूथी, सौरभ, गगन विज, बीरू मदान आदि मौजूद रहे।