निगम ने तीन सरकारी विभागों से की सवा दो डेढ़ करोड़ की मय ब्याज वसूली

निगम ने तीन सरकारी विभागों से की सवा दो डेढ़ करोड़ की मय ब्याज वसूली
  • सहारनपुर में निगम भवन।

सहारनपुर। नगर निगम ने नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर सीजीएसटी विभाग से एक करोड़ 55 लाख की वसूली सहित तीन विभागों से सवा दो करोड़ से अधिक सर्विस चार्ज की वसूली की है। जबकि आयकर विभाग व डाक विभाग को भी करीब साढे़ दस करोड़ रुपये सर्विस चार्ज के बिल भेजे गए है। यदि इन विभागों द्वारा बकाया सर्विस चार्ज का भुगतान नहीं किया जाता तो अगले वर्ष बकाया राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज पुनः देय होगा।

कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली अभियान को तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत सीजीएसटी विभाग सहारनपुर से एक करोड़ 55 लाख 78 हजार 820 रुपये मय ब्याज के वसूल किये गए है। उन्होंने बताया कि सीजीएसटी विभाग की ओर वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 का ब्याज सहित बकाया तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 का बकाया सर्विस चार्ज 51 लाख 50 हजार के साथ कुल एक करोड़ 55 लाख 78 हजार 820 रुपये बकाया था जिसे विभाग से जमा कराया गया है। कर अधीक्षक ने बताया कि आयकर विभाग व डाक विभाग को भी करीब साढे़ दस करोड़ रुपये सर्विस चार्ज के बिल भेजे गए है। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि यदि उक्त विभागों द्वारा 31 मार्च तक बकाया सर्विस चार्ज का भुगतान नहीं किया जाता तो अगले वर्ष उक्त बकाया राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज और देना होगा।


Leave a Reply