निगम ने मण्डी समिति रोड़ पर भी कब्जा मुक्त कराई करोड़ों की जमीन

- सहारनपुर में मण्डी समिति रोड़ पर जेसीबी की मदद से निगम की जमीन से कब्जा हटवाते निगम अधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। नगर निगम द्वारा मण्डी समिति रोड़ पर वर्षों से कुछ लोगों के कब्जे में चली आ रही नगर निगम की भूमि से आज निगम अधिकारियों ने थाना मण्डी पुलिस को साथ लेकर अवैध कब्जा हटवाया और नगर निगम सम्पत्ति का बोर्ड लगा दिया। कब्जा मुक्त करायी गयी जमीन करोड़ों रूपये मूल्य की बतायी गई है।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह निर्देश पर नगर निगम की टीम अपर नगरायुक्त राजेश यादव के नेतृत्व में मण्डी समिति रोड़ (मसूर पैलेस के सामने) निगम की भूमि पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कब्जा हटवाते हुए नगर निगम की सम्पत्ति होने के बोर्ड लगा दिये। कब्जा मुक्त करायी गई लगभग 2000 वर्ग गज भूमि का बाजार मूल्य करोड़ो रूपये आंका गया है। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा, कर्नल बीएस नेगी, लेखपाल महेन्द्र शर्मा, सोमपाल सिंह, आरआई सुशील कुमार व लोकेश तथा थाना मण्डी से उप निरीक्षक एसएच जैदी, सोमू राणा, सिपाही योगेश, सचिन, कौशल भारद्वाज, प्रवर्तन दल के नरेश चन्द, हेमराज, रणदीप, शिवकुमार, प्रदीप, विक्रम, प्रवीन व नवाबूद्दीन आदि शामिल रहे।
अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि उक्त भूमि के सम्बन्ध में मौहम्मद इस्लाम द्वारा दो वाद न्यायालय में इस उद्देश्य से दायर किये गये थे कि सम्बन्धित भूमि पर उनका मालिकाना हक है, इसमें नगर निगम कोई हस्तक्षेप न करें। इनमें एक वाद संख्या 689ध्2010 मौ. इस्लाम बनाम नगर निगम तथा दूसरा वाद, संख्या 269ध्2018 मौ. इस्लाम बनाम महापौर आदि दायर किया गया था। वाद संख्या 689/2010 दिनांक 14 मार्च 2022 को तथा वाद संख्या 269/2018 दिनांक 08 मार्च 2021 को सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय से खारिज कर दिये गये थे। उसके पश्चात ही अधिकारियों के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने आज उक्त भूमि को अपने कब्जे में ले लिया और निगम की सम्पत्ति सम्बन्धी बोर्ड लगा दिया।