गमगीन माहौल में शहर काजी सुलतान अख्तर को किया सुपुर्देखाक

- सहारनपुर में शहर काजी सुलतान अख्तर के जनाजे में उमड़ा जनसमूह।
सहारनपुर [24CN] । महानगर के ख्याति प्राप्त काजी-ए-शहर काजी सुलतान अख्तर का आज बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। गमगीन माहौल में उनके शव को उनके निजी कब्रिस्तान में दफनाया गया तथा उनके बेटे व नायब काजी-ए-शहर नदीम अख्तर को पगड़ी पहनाकर उनके स्थान पर काजी-ए-शहर नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि मौहल्ला काजी निवासी काजी सुलतान अख्तर पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया।काजी-ए-शहर सुलतान अख्तर के निधन की सूचना मिलते ही मुस्लिम समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई तथा विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस दौरान बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व विधायक इमरान मसूद, नगर विधायक संजय गर्ग, देहात विधायक मसूद अख्तर, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद मजाहिरी ने सर्वसम्मति से नायब शहर काजी नदीम अख्तर को पगड़ी पहनाकर शहर काजी बनाने की घोषणा की। दोपहर बाद अम्बाला रोड स्थित उनके निजी कब्रिस्तान में काजी-ए-शहर सुलतान अख्तर को सुपुर्देखाक किया गया। काजी-ए-शहर सुलतान अख्तर के जनाजे में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दौरान बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य व पूर्व विधायक इमरान मसूद, नगर विधायक संजय गर्ग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद मजाहिरी, जामा मस्जिद के पेश इमाम कारी अरशद गौरा, ओसाफ गुड्डू, मोनिस रजा, अल्तमस रहमान, मोहम्मद अदनान, मो. अर्सलान, अबूबकर चौधरी, मो. राशिद, मौलवी साजिद, पार्षद मंसूर बदर, डा. शाहिद जुबैरी, दारूल उलूम देवबंद के नायब मोहतमिम अब्दुल खालिक मद्ररासी, मजाहिर उलूम वक्फ के मौलाना मो. सईद, मजाहिरी उलूम जदीद के मौलाना जुनैद, मोहम्मद माज, मौलाना नियाज, मौलाना इनामुल्ला, मुन्ना खान, तौसीफ खान, आकिल फारूख, अली प्रधान, इशान अहमद अंसारी, कासिफ रजा, कासिम मिर्जा समेत भारी संख्या में नगर निगम के पार्षद व गणमान्य लोग मौजूद रहे। उधर नायब शहर काजी नदीम अख्तर को उनके स्थान पर पगड़ी पहनाकर सर्वसम्मति से शहर काजी बनाने की घोषणा की गई।