• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राष्ट्रपति उम्मीदवार तय करना विपक्ष के लिए बना चुनौती, अब आसान नहीं दमदार चेहरे की तलाश, जानें वजह

  • June 21, 2022
राष्ट्रपति उम्मीदवार तय करना विपक्ष के लिए बना चुनौती, अब आसान नहीं दमदार चेहरे की तलाश, जानें वजह
  • कई क्षेत्रीय दल किसी कांग्रेस नेता को राष्‍ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में उम्मीदवार बनाने के पक्ष में नहीं हैं लेकिन उनके पास भी कोई ठोस नाम नहीं है। विपक्षी दलों की उम्मीदवार तय करने को लेकर दूसरी बैठक मंगलवार को होनी है।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में सत्ताधारी एनडीए को टक्कर देने के लिए विपक्षी दल सहमत जरूर हो गए हैं, मगर मजबूत राजनीतिक संदेश देने वाला उम्मीदवार तलाश करना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई है। राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय करने के लिए विपक्षी दलों की मंगलवार को बुलाई गई बैठक से ठीक पहले गोपालकृष्ण गांधी ने विपक्ष का साझा प्रत्याशी बनने से इन्कार कर इस सियासी चुनौती को और बढ़ा दिया है।

तीनों नामों ने वापस लिए नाम 

बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी की मनाही के साथ ही राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी खेमे से सामने आए तीनों नामों ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। राकांपा प्रमुख शरद पवार और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सक्रिय राजनीति में रहने का हवाला देते हुए पहले ही विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार बनने से इन्कार कर दिया था।

आम सहमति बनाने की मशक्कत

राष्ट्रपति चुनाव को 2024 के आम चुनाव के लिहाज से विपक्षी दलों की एकजुटता की पहली कड़ी बनाने की कोशिशों के बीच इन तीनों के अपने कदम पीछे खींचने के बाद शीर्ष विपक्षी नेता नए नामों की तलाश के साथ उन पर सहमति बनाने की मशक्कत में जुट गए हैं। राकांपा नेता शरद पवार ने इस सिलसिले में सोमवार को कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और माकपा नेता सीताराम येचुरी समेत विपक्षी खेमे के कई नेताओं से सलाह-मशविरा किया।

सूत्रधार की भूमिका निभाएंगे पवार

राष्ट्रपति उम्मीदवार तय करने के लिए विपक्षी दलों की दूसरी बैठक मंगलवार को होनी है और यह बैठक भी पवार की ओर से ही बुलाई गई है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर 15 जून को विपक्षी दलों की इस मुद्दे पर पहली बैठक हुई जिसमें कांग्रेस समेत कई दलों ने दीदी की सरपरस्ती को लेकर असहजता जाहिर की थी और इसमें ही तय हो गया था कि अब विपक्षी उम्मीदवार का फैसला करने के लिए होने सियासी पहल में पवार सूत्रधार की भूमिका निभाएंगे।

बेहतर विकल्‍प थे गोपालकृष्ण गांधी

लेकिन पवार की बैठक से एक दिन पहले ही महात्मा गांधी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी ने बयान जारी कर उम्मीदवारी की रेस से खुद को अलग कर लिया। इसमें कोई संदेह नहीं है कि नाम और व्यक्तित्व ही नहीं विपक्षी दलों के बीच आपसी सहमति के लिहाज से भी गोपालकृष्ण गांधी विपक्ष के लिए उम्मीदवार का एक बेहतर विकल्प थे। लेकिन उनकी गैर राजनीतिक छवि 2024 के लिए विपक्ष की तरफ से कोई बड़ा संदेश नहीं दे पाती।

आसान नहीं है ऐसे चेहरे की तलाश जो… 

शिवसेना इसीलिए उनके नाम पर सहमत भी नहीं थी और पार्टी ने कहा भी था कि उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए, जिसके जरिये विपक्ष राजनीतिक संदेश दे सके। शरद पवार विपक्ष की राजनीतिक जरूरतों के हिसाब से सबसे फिट बैठते हैं। मगर राष्ट्रपति चुनाव का मुकाबला करीबी होने के बावजूद सत्तापक्ष के साथ बेहतर समीकरण को भांपते हुए उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

फारुख अब्दुल्ला भी वापस ले चुके हैं अपना नाम

फारूक अब्दुल्ला का नाम ममता बनर्जी ने प्रस्तावित जरूर किया था, मगर विपक्षी खेमे के कई दल इसको लेकर उत्साहित नहीं थे। विपक्ष के कुछ प्रमुख नेताओं के अनुसार, फारूक अपना नाम वापस नहीं लेते तो भी उनके खिलाफ चल रहे कई मुकदमों और मौजूदा सियासी वजहों से उनके नाम पर सहमति की संभावना कम ही थी।

टीएमसी ने यशवंत सिन्हा का नाम सुझाया

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस की ओर से यशवंत सिन्हा का नाम सुझाया गया है। यशवंत सिन्हा तृणमूल के उपाध्यक्ष भी हैं। विपक्ष के पास ज्यादा विकल्प नहीं होने से पूर्व केंद्रीय मंत्री के नाम पर विचार हो रहा है।

गैर कांग्रेसी चेहरे की तलाश

विपक्षी खेमे की दुविधा यह है कि ममता बनर्जी समेत कुछ क्षेत्रीय दलों के नेता कांग्रेस के किसी बड़े चेहरे को उम्मीदवार बनाने को लेकर उत्साहित नहीं हैं। आम आदमी पार्टी और तेलंगाना राष्ट्र समिति जैसे दल भी गैर कांग्रेसी चेहरे को उम्मीदवार बनाने के पक्ष में बताए जाते हैं।

ईडी के फेर में उलझी कांग्रेस 

मगर दिलचस्प यह भी है कि क्षेत्रीय दलों की ओर से 2024 का राजनीतिक संदेश देने वाला कोई चेहरा अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं अब तक विपक्षी दलों की अगुआई करती रही कांग्रेस अब तक राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और सोनिया गांधी की सेहत की चुनौतियों में ही उलझी हुई है और ऐसे में मंगलवार को विपक्षी दलों की बैठक में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए सहमति बनाना आसान नहीं होगा।

 

 


Post navigation

Prev
Next
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

  • April 11, 2026
‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

  • April 11, 2026
‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

  • April 11, 2026
‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

  • April 11, 2026
संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

  • April 11, 2026
SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर

SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर

  • April 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • धूमधाम से मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस April 11, 2026
  • किसानों की समस्याओं व प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे किसान: मलिक April 11, 2026
  • जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया डा. अम्बेडकर की 135वां जन्मदिवस April 11, 2026
  • 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भारत योग शिक्षा से जुड़े असंख्य लोग April 11, 2026
  • कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक राजीव गुंबर संग किया जन सम्पर्क April 11, 2026
  • नकुड पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट व आरसी के साथ ब्रेजा कार को पकडाए आरोपी को जेल भेजा April 11, 2026
  • CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर April 11, 2026
  • ‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना April 11, 2026
  • ‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला April 11, 2026
  • ‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन April 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez