महिला आयोग की अध्यक्ष ने की उत्पीडऩ की घटनाओं की समीक्षा
- सहारनपुर में सर्किट हाऊस में महिला उत्पीडऩ की समीक्षा करती महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम।
सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने मिशन शक्ति फेज-4 के तहत महिला जनसुनवाई करते हुए महिला उत्पीडऩ की घटनाओं की समीक्षा की तथा सम्बंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सर्किट हाऊस के सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा मिशन शक्ति फेज-4 के अंतर्गत आयोजित जागरूकता चौपाल शिविर में आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने महिला सुनवाई करते हुए जनपद में महिला उत्पीडऩ की घटनाओं की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने, महिला उत्पीडऩ की घटनाओं की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के सम्बंध में समुचित दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात प्रेमचंद, पुलिस उपाधीक्षक नगर प्रथम अजेंद्र यादव, महिला थाना प्रभारी सहित आवेदक-आवेदिकाएं मौजूर रहीं।
