केंद्र सरकार ने बडे व ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की सुरक्षा को मजबूत किया- प्रदीप चैधरी

केंद्र सरकार ने बडे व ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की सुरक्षा को मजबूत किया- प्रदीप चैधरी
  • कैराना लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रदीप चैधरी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने देश हित मे बडे निर्णय लिये है। जिससे पहली बार देश में एक मजबूत सरकार होने का अहसास हुआ है। भाजपा आज विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी है। संगठन व कार्यकर्ता के बलबूते ही पार्टी छः वर्षो से केंद्र मे सत्ता मे है।

नकुड [ इंद्रेश त्यागी ] : कैराना लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रदीप चैधरी यंहा पार्टी के मंडल प्रशिक्षण शिविर मे कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार की जनहित की योजनाओ की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने भारत स्वच्छता अभियान ने देश को नया रूप दिया है। जनधन योजना से गरीब भी बैंक जाने लगे है। कोशलविकास योजना से युवा उद्यमता की ओर बढ रहे है। धारा 370 व 35 ऐ हटाकर सत्तर साल बाद केंद्र सरकार ने जम्मु कश्मीर को देश के अभिन्न रूप के रूपम े जोडा है। सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिये काम कर रही है। सुरक्षित व आत्मनिर्भर भारत के रूपम े देश विश्वपटन पर अपनी छवि बना रहा है। सहारनपुर के स्मार्ट सीटी बनने के बाद अब आने वाले समय मे सहारनपुर नये रूप दिखायी देगा।

प्रदीप चाधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कहा जाता है कि मोदी है तो मुमकिन है। परंतु विपक्ष की सत्ता के समय प्रधानमंत्री पद को नीचा दिखाने का काम किया गया । पहली बार भारत चीन व पाकिस्तान दोनो के समक्ष एक साथ सीना तानकर खडा है। उन्होने कार्यकर्ताओ से सरकार की योजनाओ को आम आदमी तक पंहुचाने व उनकी जानकारी आम आदमी तक पहुचाने की अपील की। साथ ही केंद्र सरकार ़द्वारा पारित कृषि बिल को किसान हित मे बताते हुए कार्यकर्ताओ से बिल की विशेषताओ को किसानो को बताने का आग्रह किया।

इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, प्रमोद अटटा जी, आदि ने भी कार्यकर्ताओ को भाजपा की नीति के बारे मे बताया। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चैधरी, नवीन चैधरी, शिवचरण वर्मा, पवनसिंह रावल ,इंद्रेश त्यागी, राजेश त्यागी, रमेश नठोडी, डा0 ओमपालसिंह, सतबीरसिंह तिघरी, पदमसिंह लुढा, सुरेंद्र कोरी, अरूण धनगर, राकेश सिंघल, राजकुमार प्रधान नयागांव आदि उपस्थित रहे।