बाहर से आए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का माल्यार्पण कर किया स्वागत

बाहर से आए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का माल्यार्पण कर किया स्वागत
  • सहारनपुर में पुलिस लाईन में बाहर से आए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का स्वागत करते अधिकारी।

सहारनपुर। सहारनपुर में बाहर से आए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का रिजर्व पुलिस लाईन में माल्यार्पण कर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। गौरतलब है कि किसी भी वक्त देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है तथा जनपद में आचार संहिता लग जाएगी। इसी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा मद्देनजर तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून-व्यवस्था को ठीक बनाए रखने के दृष्टिगत आज केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ी रिजर्व पुलिस लाई पहुंची जहां क्षेत्रीय द्वितीय, प्रतिसार निरीक्षक, अन्य अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों ने माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।