shobhit University Gangoh
 

व्यापारियों की समस्या के लिए सदैव तत्पर है व्यापार मंडल: कंछल

व्यापारियों की समस्या के लिए सदैव तत्पर है व्यापार मंडल: कंछल
  • सहारनपुर में व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का स्वागत करते व्यापारी।

सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल प्रत्येक व्यापारी की समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि मार्च महीने में लखनऊ में व्यापार मंडल का चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा। बनवारी लाल कंछल आज यहां लोनिवि गेस्ट हाऊस पर आयोजित व्यापारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अप्रैल माह में अयोध्या में किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से ऑनलाईन ट्रेडिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि भारत के खुदरा व्यापार में चार करोड़ व्यापारी संलग्न हैं और इतने ही लोग उनके यहां कार्य करते हैं। इस तरह 8 करोड़ परिवारों के 40 करोड़ लोगों का पेट भरा जाता है। व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष स. जसवंत बतरा, जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, महानगर अध्यक्ष रोहित घई ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि जीएसटी, आर्यकर, टीडीएस व एक्साईज ड्यूटी समेत चारों करों को समाप्त करके बैंक ट्रांजक्शन टैक्स लगाया जाए। जो भी व्यापारी व नागरिक बैंक में पैसा जमा करे उस पर चार आना सैंकड़ों बीटीटी लगाया जाए। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, संजीव गक्खड़, आशु निरंकारी, विकास ठकराल, सुनील ठाकुर, जितेंद्र सैनी, मनोज गोयल, सतीश सिंघल, राजन शर्मा, पंकज जैन, सुनील शर्मा, राजेश जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Jamia Tibbia