अंग्रेजों ने भारत को खंडित कर किया था सत्ता का हस्तांतरण : जयपाल सिंह

- विहिप-बजरंगदल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
रामपुर मनिहारान: विश्व हिन्दू परिषद ने नगर के रामलीला भवन में आयोजित कार्यक्रम में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत कार्याध्यक्ष जयपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेज बांटो व राज करो की रणनीति पर चलते थे। अंग्रेजों ने 1914 तक देश का लगभग 40 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र भारत से अलग कर दिया था। कहा अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, तिब्बत, बर्मा, के बाद 1947 में पुनः पूर्वी पाकिस्तान व पश्चिमी पाकिस्तान के रूप में भारत वर्ष का विभाजन किया गया। अखंड भारत दिवस के रूप में प्रतिवर्ष हम सभी स्वयं सेवक पुनः भारत के अखंड करने का संकल्प लेते है।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष दिग्विजय त्यागी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कार्यक्रम में लगे सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का संचालन विहिप जिला मंत्री संदीप चौधरी व अध्यक्षता डॉ धर्मवीर ने की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जयराज पँवार, जिला सहमंत्री आकाश, बजरंगदल जिला सह-संयोजक अंबुज शर्मा, संपर्क प्रमुख दिग्विजय शर्मा, जिला समरसता सह-प्रमुख अरविन्द, शुभंम, विहिप नगर कार्याध्यक्ष जयकुमार, कपिल त्यागी, सारंग, सैंकी पँवार, अनिल त्यागी, शिवम वर्मा, राकेश कुमार, विकास शर्मा, सौरव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।