देश की आजादी के लिए वीर सपूतों ने बड़े बलिदान दिए – जिलाधिकारी

देश की आजादी के लिए वीर सपूतों ने बड़े बलिदान दिए – जिलाधिकारी
  • जिलाधिकारी ने सभी कलेक्ट्रेट कर्मी तथा जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी

सहारनपुर [24CN] जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने कहा कि आजादी के समारोह की 75 वीं वर्षगांठ पर हम लोग आजादी का अमृत उत्सव एवं चौरी-चौरा महोत्सव मना रहे है, यह कार्यक्रम मार्च तक चलेगा। इसी श्रखंला में 09 अगस्त को भारत छोडो आन्दोलन की वर्षगांठ थी उस वर्षगांठ पर हमने जनपद के शहीद परिवारों को सम्मानित किया। जिन्होने अपने प्राणों की आहूति दी ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं क्रांतिकारियों को हमने यहां पर याद किया है। हम इस बात का मंथन करें कि हमें स्वतंत्रता कैसे मिली। उस समय हमें जिन लोगों ने स्वतंत्रता दिलायी वे सब लोग परिवार को छोडकर समाज और देश की चिंता अधिक करते थे। हमारे वीर सपूतों को केवल एक जनून था कि देश को गुलामी से आजाद करना है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य के विकास में भी सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

श्री अखिलेश सिंह आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कर्मियों और गणमान्य लोगांे को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि देश ने लंबी जंग के बाद ये आजादी प्राप्त की है। बहुत से वीर सपूतों ने इस आजादी को प्राप्त करने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उन्होने कहा कि हम सबको मिलजुल कर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना है। जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश सबसे बडा राज्य है। कानून व्यवस्था परम आवश्यक है। कानून व्यवस्था की दृष्टि से उत्तर प्रदेश बहुत अच्छा राज्य है। आज कहीं भी उत्तर प्रदेश का नागरिक जा रहा है तो उसे सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। पहले जनपद सहारनपुर से देहरादून जाने में बहुत समय लगता था आज बेहतर सडक सुविधाओं के माध्यम से कम समय लगता है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डाॅ0 अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री रजनीश मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सुरेश कुमार सोनी, डिप्टी कलेटक्टर श्री एस0एन0शर्मा, श्री संजीव कुमार, सहित सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट कर्मी मौजूद थे।