‘हमास ने जो किताब पढ़ी, वैसी यहां भी पढ़ाई जा रही’, यति नरसिंहानंद बोले- ह‍िंदू समाज रहे सावधान

‘हमास ने जो किताब पढ़ी, वैसी यहां भी पढ़ाई जा रही’, यति नरसिंहानंद बोले- ह‍िंदू समाज रहे सावधान

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के एक बयान ने फिर पारा चढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि बर्बरता की जिस तरह की किताब हमास के आतंकी पढ़ते हैं वैसी ही यहां भी पढ़ाई जा रही है। हिंदू समाज को सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा जो हमास के आतंकवादियों ने यहूदियों के साथ किया, वैसा ही भारत में हिंदुओं के साथ होगा। वहीं, छेड़छाड़ के मुकदमे में पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कहा कि यदि न्याय नहीं मिला, तो महापंचायत की जाएगी।

सोमवार को गांधीनगर में शिवसेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा एवं अपने शिष्यों के आमंत्रण पर शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र में हिंदू छात्रा के साथ मुस्लिम लड़कों द्वारा की गई छेड़छाड़ के मामले पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस वाले घटना को झूठी मान रहे हैं, जबकि हिंदू में इतनी हिम्मत नहीं जो इन गुंडों पर झूठा मुकदमा लिखा सकें। जब ये गुंडे बहन बेटियों को परेशान करते हैं, तो कोई एक दो ही न्याय मांगने पुलिस के पास तक पहुंचती हैं।

ऐसी बेटियों के साहस को तोड़ने में पुलिस अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अगर मुख्यमंत्री समय रहते नहीं जागे और ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की, तो प्रदेश बर्बादी और अशांति की ओर जाएगा। कहा कि पुलिस प्रशासन हमें मजबूर न करे, अन्यथा फिर से महापंचायत होगी। कहा कि मुजफ्फरनगर में कवाल कांड नहीं होता तो भाजपा की सरकार नहीं बनती। फलस्तीन और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कहा कि इजरायल में जो हुआ है, वह बेहद निंदनीय है।