किसान विरोधी हैं केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें: वर्मा

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय भगतसिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की देश व उत्तर प्रदेश की सरकारें किसान व जनविरोधी सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें किसानों व जनता के हित की बातें तो करती हैं परंतु धरातल पर सबकुछ झूठ है।

भगतसिंह वर्मा आज कांकरकुई में किसानों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता पार्टी कह रही है वो किसानों, गरीबों व मजदूरों के हितों के लिए काम कर रही है परंतु अफसोस की बात है कि ये पहली सरकारें हैं जिनके पास झूठ का कारोबार है। उन्होंने कहा हम किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं, किसान देश को पालता है। जितनी भी सरकारें बनती हैं वो किसान बनाता है। भगत सिंह वर्मा ने कहा आज मामला संज्ञान में आया कि काकरकुई की जमीन जेल के लिए एक्वायर कर ली गई है लेकिन एसडीएम कह रही हैं, जमीन सरकारी है। एसडीएम सदर जवाब दें कि जब कमिश्नर का आवास बन गया चारागाह, सरकारी जमीन में। तो जिला जेल क्यूं नहीं बन सकती।

मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी कहा कि हमारी लड़ाई किसानों, मजदूरों, गराबों की है। अगर कांकरकुई में जेल का निर्माण कार्य होता है तो क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा। विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि जब कमिश्नर का सरकारी आवास बनकर तैयार हो गया तो एसडीएम बतायें कि वो चरगाह में है या कहीं और। राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक मलिक ने कहा कि लड़ाई हमारी नहीं है ये लड़ाई कानून की है। लोकत्रांत्रिक व्यवस्था कायम करने का काम साधुओं का काम नहीं, प्रशासन का काम है।

आसिम मलिक व नीरज कपिल ने कहा कि जिला जेल का मामला नहीं है। मामला सीधे-सीधे भ्रष्टाचार का है। उन्होंने कहा हम तंग आ गये हैं ये सोचकर कमिश्नर आवास बना है सरकारी जमीन पर। जेल के मामले में एसडीएम ने आपत्ति क्यूं लगा दी। बैठक में टेकराम, जगरोशन, जीराम, अरविंदर, राजकुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, राजपाल, अनिल कुमार, शीशराम, सितम, अनुज कुमार, साधूराम, जयपाल सिंह, मदन सिंह, प्रीतम सिंह, अश्वनी, मनोज, सुरेश पाल, आनंदपाल, राकेश, राजेश, मनोज आदि मौजूद रहे।