नगर में पंडित दीनदयाल की जयंती स्कूलो व भाजपाईयों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

- पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि करते भाजपाई।
देवबंद [24CN] : भाजपा के पूर्व नगरध्यक्ष एंव पालिका मनोनित सभासद गजराज राणा के शिक्षक नगर कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और कुशल संगठनकर्ता पडिंत दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाईयों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई।
कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सभासद गजराज राणा व यूवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी ने कहा कि श्रद्धेय दीनदयाल जी का दर्शन आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु हमारा मार्ग प्रशस्त करता है। उनके अंतोदय विचारधारा से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों, पिछड़ो और मजलुमो के जीवन में सुधार हुआ तथा उनके उजजवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त हुआ। शुभलेश शर्मा व आनंद वर्मा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को अपने श्रदासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को नगला चंद्रभान मथूरा में हुआ था वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे तथा वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।
उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। एकातम मानववाद की विचारधारा को अपनाकर जीवन भर संधरर्ष किया। सभासद दीपक त्यागी, अभिषेक मित्तल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल त्यागी व संचालन बिजेंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर परवीन गोयल, पूर्व नगर मंत्र राखी बहोतरा, मोहित धीमान, राकेश धीमान, सुमित सैनी, सूर्य प्रताप एडवोकेट, नीरज सैनी, मनीष त्यागी आदि उपस्थित रहे।
उधर, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित भगत मुल्क राज मां वैष्णो देवी सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल मैं शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई.। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार शर्मा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। आचार्य सत्य काम ने भैया बहनों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त नीना, वीना, सुनीता, सरिता, भारती, आरती सुशील, आदि उपस्थित रहे।