भाजपाईयों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित व श्रमदान करके गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री को नमन करते भाजपाई।
देवबंद [24CN] : भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करके व श्रमदान करके गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई।
देवीकुंड स्थित शहीद स्मारक पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, विधायक कुँवर बृजेश सिंह ने सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। उसके बाद जिलाध्यक्ष ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा चलाये गए स्वच्छ भारत मिशन पर प्रकाश डाला, तथा अंत मे सभी से मेला ग्राउंड की सफाई करके श्रमदान किया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह , डॉ पवन संवई, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, महिला मोर्चा नगराध्यक्ष डॉ कांता त्यागी, विकास त्यागी, राजेश अनेजा, विनय कुच्छल, लक्की वर्मा, आलोक खटीक, राममोहन सैनी, अरुण गुप्ता, उमेश सैनी, कुलदीप सैनी, अभिषेक त्यागी, रविन्द्र चौधरी, सीटू सैनी, आदि मौजूद रहे।