संगठन की कार्यकर्ताओं का मूल मंत्र: राठौर

संगठन की कार्यकर्ताओं का मूल मंत्र: राठौर
  • सहारनपुर में भाजपा के प्रदेश महासचिव जे. पी. एस. राठौर से मुलाकात करते कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश महामंत्री जे. पी. एस. राठौर ने कहा कि संगठन ही कार्यकर्ताओं का मूलमंत्र है। भजापा के प्रदेश महामंत्री जे. पी. एस. राठौर आज यहां अपने स्वागत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया वे अभी से मिशन-2022 की तैयारी में जुट जाएं ताकि प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें।

पूर्व ब्लाक प्रमुख व नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी ने कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो भी सेवा का दायित्व सौंपा जाएगा उसका वह पूरी ईमानदारी से सेवा मूल धर्म मानकर निरंतर जनता के बीच में सेवा करते रहेंगे। उन्होंने सभी लोगों से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया ताकि देश से कोरोना महामारी का खात्मा किया जा सके। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, राजेश्वर प्रसाद पैरागपुर, पूर्व प्रधान मुनेश, मा. प्रवीण, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।