शिव एवं शक्ति की पूजा का संतुलन ही मुक्ति का उपाय

- सहारनपुर में महामृत्युंज्य यज्ञ करते स्वामी कालेंद्रानंद महाराज।
सहारनपुर [24CN] । स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि महामृत्युंज्य महादेव एवं महाकाली सभी असाध्य रोगों का नाश करते हैं। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित 24 घंटे के महामृत्युंज्य एवं महाकाली यज्ञ में श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचतत्व एवं त्रिगुणात्मक शक्तियों को धारण करने वाली परम सत्ता है एवं महाकाली शिव का ब्रह्मरन्ध्र रूप में ब्रह्मांड की प्रचंड ऊर्जा रूपी महाशक्ति है। उन्होंने कहा कि शिवशक्ति के संयुक्त ऊर्जा पुंज से समस्त रोग, दोष नष्ट हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि संजीवनी महामृत्युंज्य मंत्र से पूर्ण जागृत भाव में मृत्यु के भयावह भाव से बचा जा सकता है। शिवशक्ति ही जीव के कल्याण का मूल ऊर्जा स्रोत है। उन्होंने कहा कि शिवशक्ति ही ब्रह्मांड का संतुलन है परंतु जीव के भौतिक अतिक्रम का संतुलन बिगडऩे पर मानवता पर बार-बार संकट आते रहे हैं। इससे मुक्ति का उपाय शिव एवं शक्ति की ऊर्जा का संतुलन ही है। इस दौरान आचार्य अजीत शर्मा, पं. नीरज मिश्रा, पं. ऋषभ शर्मा, पं. योगेश तिवारी, पं. वासुदेव वत्स, नरेश चंदेल आदि मौजूद रहे।