जागरूक सहायता संस्था ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
- सहारनपुर में स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते जागरूक सहायता संस्था के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। जागरूक सहायता संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने रेल यात्रियों की विभिन्न समस्याओं के विरोध में स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का अविलम्ब समाधान कराने की मांग की।
जागरूक सहायता संस्था के पदाधिकारी संस्थापक गौरव सुखीजा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सहारनपुर से प्रात: सात बजे नागल डैम नागल के लिए रवाना होती है जो दोपहर को दो बजे नागल पहुंचती है। उनका कहना था कि नागल डैम में सहारनपुर से भारी संख्या में श्रद्धालु नागल जाते हैं परंतु इस ट्रेन में केवल एक ही टॉयलेट होने की वजह से बूढ़ों, बच्चों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए नागल डैम में शौचालयों की संख्या बढ़ाने की मांग की ताकि इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना न पड़े। स्टेशन अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को रेलवे बोर्ड तक पहुंचाकर समाधान कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र चावला, राजू सुखीजा, डिम्पल वर्मा, भूषण आहूजा, राघव अरोड़ा के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
