भगवान श्रीराम के जन्म के मनोहारी मंचन को दर्शको ने सराहा

- नकुड मे रामलीला का मंचन करते कलाकार
नकुड [ इंद्रेश]। प्रगट भये कृपाला ,दीन दयाला, सर्वहितकारी प्रभु श्रीराम के जन्म के प्रसंग के मंचन को दर्शको ने दर्शको ने खूब सराहा ।
नगर में चल रही रामलीला के मंचन के दुसरे दिन कलाकारो ने भगवान श्री राम के जन्म के प्रसंग का महनोहरी मंचन किया। महाराज दशरथ के महल में भगवान श्रीराम के साथ ही नवजात चारो भाईयो की किलकारी की गंुज से सब खुशी से नाच उठे। चारो ओर बधाईयां बजने लगी। शहनाईयां गूंज उठी। राजा ने ब्रहामणो को दान दिये। अयोध्या मे उत्सव मनाया जाने लगा।
श्री राम के जन्म के साथ ही रामलीला में श्रीराम के जयघोष के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर महोत्सव समिति के प्रधान भूपेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष पकंज गुप्ता, महामंत्री वरूण मिततल, सतीश गर्ग, संजयसिंघल, रामलीला के कलाकार प्रदीप धनगर सुशील व मनीष नामदेव आदि ने दर्शको का आभार जताया।