‘सेना को 5 साल तक के युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्यों कही ऐसी बात?

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को भारत की सेनाओं को अपनी तैयारी मजबूत करने के लिए कहा है। राजनाथ सिंह ने ये तक कह दिया है कि भारत के सशस्त्र बलों को छोटी लड़ाइयों से लेकर पांच साल तक की जंग समेत सभी तरह की सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए। दरअसल बुधवार को राजनाथ सिंह महू सैन्य छावनी के आर्मी वॉर कॉलेज में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी सहित भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारी भी उपस्थिति थे।
