वाई चौपाल का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩा: त्यागी

वाई चौपाल का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩा: त्यागी
  • सहारनपुर में भाजयुमो की बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक त्यागी।

सहारनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अभिषेक त्यागी ने कहा कि वाई-20 चौपाल कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩा है ताकि देश का युवा और अधिक मजबूत हो सके।

भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक त्यागी आज यहां दिल्ली रोड पाश्र्वनाथ सिटी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित भाजयुमो की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाने का काम किया है ताकि देश का युवा और अधिक मजबूत एवं ऊर्जावान बन सके। उन्होंने कहा कि चाहे कौशल विकास योजना हो या विश्वकर्मा श्रम विकास योजना, सभी योजनाओं का उद्देश्य देश के युवाओं की क्षमता में वृद्धि करना है ताकि उनके कौशल को विकसित कर उनका मार्गदर्शन किया जा सके।

भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों में युवाओं के विकास व कल्याण को प्राथमिकता देने का काम किया गया है ताकि देश के युवाओं को मजबूत बनाया जा सके।

बैठक में महानगर मीडिया प्रभारी आशु अरोड़ा, महानगर महामंत्री हितेश शर्मा, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह नरूला, शुभम, शिव, सूरज शुक्ला, महानगर मंत्री कुणाल निझावन, सारांश शर्मा, अंशुल त्यागी, धीरेंद्र सिंह, मुकुल खटीक, मंडल अध्यक्ष सागर सिंह, हरीश धीमान, विशाल त्यागी, पूनम पाल, बिट्टू जायसवाल सहित भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।