मिशन 2022 की तैयारियों में जुटें युवजन सभा के कार्यकर्ता: गिरि

- सहारनपुर में सपा युवजन सभा की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरि।
सहारनपुर [24CN]। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरि ने कहा कि युवजन सभा का प्रत्येक कार्यकर्ता मिशन 2022 की तैयारियों में जुट जाए ताकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके।
प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरि आज यहां अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों की वजह से समाज का हर वर्ग दु:खी है। भ्रष्टाचार व लालफीताशाही चरमसीम पर है। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो रहा है, सहकारी समितियों से किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है तथा विद्युत विभाग द्वारा आम जनता का शोषण व उत्पीडऩ किया जा रहा है। इसी तरह पुलिस विभाग द्वारा चालान के नाम पर आर्थिक दोहन किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में जनता भाजपा से छुटकारा चाहती है तथा उनके सामने सपा ही एकमात्र विकल्प है।
श्री गिरि ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वह जनता के बीच जाकर पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों से अवगत कराने का काम करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर उत्तर प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके।
उन्होंने कहा कि संगठन में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस दौरान प्रवीण बांदूखेड़ी, मीडिया प्रभारी राव वजाहत, आकाश पंवार खटीक, वेदपाल पटनी, सुहेल राणा, नवाब सिंह यादव, अनुज प्रधान मदनुकी, महजबी खान, नागेंद्र राणा, मा. राजवीर सिंह यादव, संदीप उर्फ अच्छन यादव, कुलदीप यादव, नितिन यादव, राजेश सैनी, प्रदीप चौधरी, वासिल तोमर, नरेंद्र पंवार, अर्जुन पंडित, जमाल साबरी, हसीन कुरैशी, रामाशीष यादव, जिंदी बेगम, शमशुद्दीन खान, मो. मुंतजीर, शाहिद मंसूरी, अनस आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।