हिंदु संगठनो के कार्यकर्ताओ ने अवांछित तत्वो द्वारा मांस फेके जाने पर रोष जताया

हिंदु संगठनो के कार्यकर्ताओ ने अवांछित तत्वो द्वारा मांस फेके जाने पर रोष जताया
थाने मे ज्ञापन देते हिंदू संगठनो के कार्यकर्ता
  • पुलिस अधिकारियो को दिया ज्ञापन

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। नगर में मांस फेंके जाने की घटना के विरोध में बजरंगदल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ ने कडा रोष जताते हुए कोतवाली में कोतवाल को संबोधित ज्ञापन दिया।

मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के दर्जनो कार्यकर्ता विश्व हिदु परिषद के जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय त्यागी व मास्टर हरिओम भारती के नेर्तत्व में कोतवाली में पहुचे। उन्होने एक दिन पूर्व नगर में धार्मिक स्थान के पास सडक पर मांस फेंके जाने की घटना पर रोष जताया। साथ ही कहा कि ऐसी घटनाऐ शांतिव्यवस्था के लिये ठीक नंही है। उन्होने उपनिरिक्षक संजय शर्मा को ज्ञापन देकर इस मामले मे लिप्त व्यक्तियो के खिलाफ कडी कार्रवाई किये जाने की मांग की।

उपनिरिक्षक संजय शर्मा हिंदु संगठनो के कार्यकर्ताओ ने दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कडी कार्रवाई कराने का आश्वान दिया।

इस मौके पर अंबुष्ट शर्मा, विपुल धीमान, मोहन कुमार, अमित कुमार, अमन कुमार, मोहित गोयल, रजत सिंघल, मनीष, आशीष सैनी, व सौरभ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।