महिलाओं पर अश्लील फब्ती करने वाले आरोपी को भेजा जेल

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर पुलिस ने थाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी व उपनिरीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत गुघाल मेले में आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील व अशोभनीय टिप्पणी करने वाले आरोपी दुष्यंत पुत्र श्रीपाल निवासी अम्बेहटा चांद थाना बडग़ांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।