छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

- सहारनपुर में जनकपुरी पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने छात्रों से छेड़छाड़ व बदतमीजी करने वाले युवक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार थाना जनकपुरी पुलिस ने थाना प्रभारी सनुज यादव व उपनिरीक्षक शिवानी चौधरी के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्कूल में आने-जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी करने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अभिषेक पुत्र गोपाल निवासी मौहल्ला बेरीबाग थाना जनकपुरी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर छात्राएं छेड़छाड़ की घटनाओं से डरकर स्कूल व ट्यूशन आदि में जाने के लिए डर रही थी। इसी के मद्देनजर पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। इसी थाना पुलिस ने उपनिरीक्षक इंद्रसैन के नेतृत्व में एक एनबीडब्ल्यू आरोपी मौ. आजम पुत्र फजलुर्रहमान निवासी खान आलमपुरा निकट डायमंड फर्नीचर थाना जनकपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।