रिश्वत कांड में आरोपी सीओ नकुड हुए गैरहाजिर ,एसएसपी ने प्रकरण सूचना मुख्यालय को भेजी

नकुड 14 अगस्त इंद्रेश। दरोगा रिश्वत कांड में मुकदमा दर्ज होने के बाद सहारनपुर से लेकर लखनउ तक खलबली मच गयी है। मामले की रिपोर्ट लखनउ जाने के बाद अब सीओ नकुड के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गयी है। उधर सीओ नकुड बिना सूचना के कार्यालय से गैरहाजिर है।

बीते शुक्रवार को ही ऐंटी करप्शन संगठन ने सीओ नकुड के पेशकार हरपाल सिहं को पचास हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफतार किया था। जिसके बाद एंेटी करप्शन टीम के निरिक्षक त्रिभुवन सिंह ने सीओ नकुड व आरोपी पेशकार के खिलाफ कोतवाली सदर में रिर्पोट दर्ज करायी थी। जिसके बाद शासन ने प्रकरण की मे रिर्पोट तलब की है । बताया जाता है कि एसएसपी विपिन ताडा ने मामले की रिर्पोट शासन को भेज दी हैं

उधर रिर्पोट दर्ज होने के बाद सीओ नकुड अपने कार्यालय में नहीं आ रहे है। विभागीय सूत्र बताते है। कि सीओ नकुड बिना सूचना दिये ही गैरहाजिर है।