थाना साइबर क्राइम पुलिस ने धोखधड़ी से ठगी गई 7 लाख रूपए की धनराशि की वादी के सुपुर्द

थाना साइबर क्राइम पुलिस ने धोखधड़ी से ठगी गई 7 लाख रूपए की धनराशि की वादी के सुपुर्द
  • सहारनपुर में साइबर ठगी की धनराशि वापस कराने वाली टीम एवं जानकारी देते एसपी सिटी।

सहारनपुर। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आयुष्मान कार्ड का बकाया पैसा दिलाने के नाम पर की गई ठगी धोखाधड़ी के मामले में सात लाख रूपए की धनराशि वादी के सुपुर्द की है।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 11 नवम्बर 2024 को वादी डा. प्रभात कुमार वर्मा पुत्र रमेश चंद वर्मा निवासी कीर्थपुरी कालोनी महीपुरा थाना जनकपुरी ने साइबर क्राइम थाने में लिखित तहरीर देकर बताया था कि वादी सर्जन के अस्पताल में आयुष्मान निःशुल्क इलाज का बकाया पैसा वापस दिलाने के नाम पर 90 लाख 59 हजार 600 रूपए की धनराशि की साइबर ठगी की गई है। इस सम्बंध में थाना साइबर क्राइम में धारा-83(4) बीएनएस, 66डी एक्ट पंजीकृत किया गया था।

एसपी सिटी श्री बिंदल ने बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह के नेतृत्व में वादी के 2 लाख 76 हजार रूपए विपक्षी के खाते में फ्रीज कराए गए तथा आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 7 लाख रूपए नकद बरामद कर लिए थे। उक्त धनराशि को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था जिसे न्यायालय के आदेशानुसार आज 7 लाख रूपए की धनराशि वादी के सुपुर्द कर दी गई।

पुलिस के अनुसार इस मामले में मुख्य आरोपी अंकित जायसवाल पुत्र अशोक कुमार निवासी रामनगर कालोनी फैजुल्लागंज लखनऊ, अभय शर्मा पुत्र दिलीप शर्मा व विवेक शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासीगण छितवापुर पजावा थाना हुसैनगंज लखनऊ को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।


Leave a Reply