ठाकुर दीपक सोम ने किसानों की परेशानियों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
- भाकियू सेवक अ के पदाधिकारियों की घोषणा, राजकुमार बने जिलाध्यक्ष
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने राज्य और केंद्र सरकार पर किसानों की बदहाली को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं के प्रति सकरार संवदेनशील नहीं है, जिस कारण किसानों परेशान है।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगठन के अध्यक्ष दीपक सोम ने कहा कि सरकार भले ही खुद को किसान-हितैषी बताती हो, लेकिन हकीकत यह है कि किसान डीजल, खाद, कृषि उपकरणों की बढ़ती कीमतों और फसलों के औने-पौने दामों से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रहा है, जिसके चलते किसानों को खरीद केंद्रों पर घंटों इंतजार करना पड़ता है।
सोम ने किसानों से अपील की कि वे सतर्क रहें, संगठित हों और किसी भी तरह के शोषण की स्थिति में यूनियन से तुरंत संपर्क करें। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार राणा ने सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, कृषि इनपुट लागतों पर नियंत्रण और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिकायतें नहीं सुनी गईं तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं कुशल पाल फौजी को प्रदेश उपाध्यक्ष, जय कुमार राणा को तहसील अध्यक्ष (देवबंद), रिंकू राणा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, आशीष राणा को जोन प्रवक्ता, मनु राणा को तहसील उपाध्यक्ष और पवन मास्टर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
सभा में राष्ट्रीय प्रवक्ता नवीन त्यागी, राजकुमार राणा, आशीष पुंडीर, कानसिंह राणा, मनोज राणा, प्रदीप कुमार, मोनू पंडित, अरशद जमाल, अजमल पुंडीर, अनीस राणा, प्रशांत राणा, अरशद पुंडित, परवेज शाह, डॉ. अबरार समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
