पंजाब के CM भगवंत मान को जान से मारने की धमकी, आतंकी पन्नू ने की हिमाकत

पंजाब के CM भगवंत मान को जान से मारने की धमकी, आतंकी पन्नू ने की हिमाकत

नई दिल्ली: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) को जान से मारने की धमकी मिली है. सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है. आगामी 26 जनवरी को सीएम भगवंत मान पर हमला करने को लेकर आतंकी पन्नू ने गैंगस्टर को साथ आने को कहा है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को भी इस तरह की धमकी दी गई है. लगातार कार्रवाई से पन्नू सहित अन्य गैंगस्टर बौखला गए हैं. सीएम भगवंत मान को दी गई धमकी इसका उदाहरण है. पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रखी है. बीते कुछ वक्त से ताबड़तोड़ एक्शन देखे जा रहे हैं.

गुरपतवंत सिंह पन्नू की यह धमकी एक हफ्ते के अंदर आई है. जब उसने 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के अभिषेक समारोह पर भारत सरकार को धमकी दी थी. उसने मुस्लिम समुदाय से इस समारोह का विरोध करने का भी आग्रह किया था.

हमास जैसे हमले की धमकी दी 

इससे पहले पन्नू ने वीडियो जारी करके भारत पर हमास जैसे हमले की धमकी दी थी. उसका कहना था कि पंजाब से फिलिस्तीन तक अवैध कब्जे वाले लोग प्रतिक्रिया देंगे और हिंसा से हिंसा होगी. उसने आगे कहा, “अगर भारत ने पंजाब पर कब्जा जारी रखा तो प्रतिक्रिया होगी. भारत के पीएम नरेंद्र मोदी इसके लिए जिम्मेदार होंगे.