देवबंद नगर व क्षेत्र में चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन घरों को बनाया निशाना

- देवबंद में लाखों रूपये के जेवरात और नकदी चोरी
- विगत एक माह पूर्व एक मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का भी अभी तक खुलाशा नही कर पाई पुलिस
देवबंद [24CN]: देवबंद में बीती रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के एक गांव में जमकर उत्पात मचाते हुए तीन घरों पर धावा बोलकर लाखों रूपये की नकदी सहित सोने चांदी के आभुषण चोरी कर लिए। सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। तीन घरों में एक साथ चोरी की घटना से क्षेत्र मे ंसनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव चैंदाहेडी में चोरों ने बुधवार की रात्रि रविन्द्र सिंह, समय सिंह व वतन सिंह के घरों को निशाना बनाया। चोरों ने रविन्द्र सिंह के घर में घुसकर कमरे की खिडकी तोडकर बक्सों में रखे 1 लाख 30 हजार की नगदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। रविन्द्र सिंह के अनुसार करीब ढाई लाख रूपये की चोरी हुई है। चोरों ने गांव के ही समय सिंह के घर में घुसकर हजारों की नगदी और लाखों रूपये के सोने चांदी के आभुषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने वतन सिंह के घर को भी निशाना बनाते हुए उसके यहंा से भी हजारों की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। रविन्द्र ने बताया कि सुबह करीब 4ः30 बजे जब वह उठे तो उन्होने देखा कि एक कमरे की खिडकी टूटी हुई है और सामान बिखरा पडा है समय सिंह, वतन सिंह को भी सुबह उठने पर चोरी का पता चला। तीनो ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलाशा किया जाएगा।
एक माह पूर्व मेडिकल स्टोर में चोरी हुई दवाईयों का आज तक पता नही लगा पाई पुलिस
देवबंद: विगत 21 जौलाई को नगर के ईदगाह रोड स्थित असगरिया मदरसे के निकट प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेडिकल स्टोर में चोरों ने मेडिकल में रखी दवाईंया चोरी कर ली थी। जिसका खुलाशा पुलिस आज तभी नही कर पाई है। पीडित मेडिकल स्टोर स्वामी पुलिस के चक्कर काट रहा है।