shobhit University Gangoh
 

तालाब में डूबे बच्चों को तहसील प्रदशासन की टीम ने सकुशल बचाया, एक की हालत नाजुक

तालाब में डूबे बच्चों को तहसील प्रदशासन की टीम ने सकुशल बचाया, एक की हालत नाजुक
  • सहारनपुर में गांव अब्दुल्लापुर में मौके पर मौजूद ग्रामीण।

सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्रांतर्गत गांव अब्दुल्लापुर के तालाब के पास खेल रहे दो बच्चे तालाब में डूब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तहसील प्रशाासन की टीम ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया जिनमें से एक बच्चे की गम्भीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

थाना बिहारीगढ़ क्षेत्रांतर्गत गांव अब्दुल्लापुर में मौहल्ले के बच्चे एकत्र होकर तालाब के किनारे खेल रहे थे। इस दौरान दो बच्चे साद मलिक पुत्र नौशाद व साहिब पुत्र साजिद तालाब के गहरे पानी में डूब गए। अन्य बच्चों द्वारा शोर मचाने पर मौके पर  हुए ग्रामीणों ने मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार बेहट अनिल कुमार, हलका लेखपाल अरविंद त्यागी व सचिन कुमार, ग्राम प्रधान मांगेराम व विनोद सैनी अपने साथ अन्य ग्रामीणों को लेकर तालाब के किनारे पहुंचे तथा तालाब में डूबे दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। नायब तहसीलदार अनिल कुमार के अनुसार दोनों बच्चों में से एक बच्चे की हालत खराब होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नायब तहसीलदार ने घाड़ क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बरसात के मौसम में ग्रामीणों को इस बात हिदायत दी गई है कि वे अपने बच्चों को घर से निकलने में लापरवाही न बरतें। बरसात के दिनों में तालाबों व गड्ढों में पानी भरा हुआ है। किसी भी समय लोगों को जोखिम उठाना पड़ सकता है। बरसात के चलते नदी, खाले व खोल में किसी भी समय पानी आने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों किसी भी तरह का खतरा न उठाएं तथा संकट के समय प्रशासन को सूचना दें।

Jamia Tibbia